आईपीएल 2021 (IPL 2021) के चौथे मैच में आज दो विकेटकीपर-कप्तान आमने-सामने हैं. IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना है केएल राहुल (KL Rahul) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीजन का ये दूसरा मैच है. पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपटिल्स (CSK vs DC) ने रनों की बरसात की थी. अब आज के मैच में भी इसकी उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए.

पंजाब और राजस्थान के लिए ये खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
आज के मैच में दोनों टीमों की ओर से 5 खिलाड़ियों का डेब्यू होगा. पंजाब की ओर से इसी नीलामी में ऊंचे दामों में खरीदे गए युवा भारतीय बल्लेबाज शाहरुख खान और ऑस्ट्रेलिया के दो पेसर राइली मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन डेब्यू कर रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी पहली बार IPL मैच खेलेंगे.
राजस्थान के लिए क्रिस मौरिस, बांग्लादेशी मीडियम पेसर मुस्तफिजुर रहमान और भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे डेब्यू कर र
हे हैं. हालांकि, इन दोनों ही खिलाड़ियों को IPL का अनुभव है. इनके अलावा चेतन सकारिया और मनन वोहरा भी डेब्यू कर रहे हैं.
पिछले साल राजस्थान ने किया था क्लीन स्वीप
पिछले सीजन में दोनों बार राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को जबरदस्त मुकाबलों में हराया था. पहले मैच में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया की धमाकेदार पारियों की मदद से 4 विकेट से राजस्थान जीत गया था. वहीं दूसरे मैच में क्रिस गेल ने 99 रनों की पारी खेली, लेकिन पंजाब को फिर भी हार झेलनी पड़ी थी.
Tags: