मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 52वें मैच में राजस्थान रायल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टास जीत लिया और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब की टीम ने पहली पारी में बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए और राजस्थान को मैच जीतने के लिए 190 रन का टारगेट दिया। खबर लिखे जाने तक राजस्थान ने 5 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं।

राजस्थान की पारी, जोस बटलर आउट
जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली और रबादा ने उन्हें राजपक्षे के हाथों कैच आउट करवा दिया।


Tags: