RR vs MI IPL 2022 Live: इशान किशन के रूप मुंबई को लगा दूसरा झटका

इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मुकाबले में मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हो रहा है।

Update: 2022-04-30 16:48 GMT

इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मुकाबले में मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हो रहा है। मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। अब अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए मुंबई को 159 रन बनाने होंगे। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए थे।

मुंबई की पारी, शुरुआती झटका
राजस्थान से मिले 159 रन का पीछा करने उतरी मुंबई को तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को आर अश्विन ने महज 2 रन के स्कोर पर डैरिल मिचेल के हाथों कैच करवा वापस भेजा। 26 रन बनाने के बाद ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आसान कैच लेकर इशान किशन को संजू सैमसन ने वापस जाने पर मजबूर किया।



Tags:    

Similar News

-->