New Delhi नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के मैच नंबर 41 में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सिर्फ 15.4 ओवर में 146 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मुंबई की जीत के नायक बने रोहित शर्मा, जिन्होंने 46 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए और 152.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की। रोहित की यह पारी मैच के दौरान निर्णायक साबित हुई और टीम को मजबूत शुरुआत दी।
उनका साथ सूर्यकुमार यादव ने निभाया, जिन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 40 रन बनाकर मैच को जल्दी खत्म किया।