रोहित शर्मा को हुआ कोरोना, BCCI ने की पुष्टि

Update: 2022-06-26 00:47 GMT

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम पर कोरोना वायरस की मार पड़ी है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. शनिवार (25 जून) को हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में रोहित शर्मा के पॉजिटिव आने की जानकारी सामने आई है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है.

बीसीसीआई ने लिखा, 'कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) में कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है.


Tags:    

Similar News