Rishabh Pant की 20 महीने बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी

Update: 2024-09-05 14:05 GMT
 Spotrs.खेल: दलीप ट्रॉफी 2024 के मुकाबले 5 सितंबर से शुरू हुआ। पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की। ऋषभ पंत ने इससे पहले आखिरी बार मीरपुर में 22 से 25 दिसंबर 2022 तक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऋषभ पंत की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी सुखद नहीं रही। उन्होंने चौके से खाता तो खोला, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच थमा बैठे। ऋषभ पंत 10 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकाश दीप की गेंद पर ऋषभ पंत ने गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और शुभमन गिल ने मिड-ऑफ से अपनी बाईं तरफ पीछे की ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। नीचे दिये वीडियो में भी आप शुभमन गिल को ऋषभ पंत का कैच पकड़ते हुए देख सकते हैं।
दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच है। इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंडिया बी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 100 रन के भीतर 7 विकेट गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक इंडिया बी का स्कोर 53 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन था। मुशीर खान के 50 और नवदीप सैनी के एक रन थे। मुशीर ने 118 गेंद में 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ही दहाई का आंकड़ा छू पाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंद में 6 चौके की मदद से 30 रन बनाए थे। अभिमन्यु ईश्वरन 42 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। वहीं, सरफराज खान 9 और रविश्रीनिवासन साईकिशोर एक रन ही बना पाए। नितीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर खाता भी नहीं खोल पाए। इंडिया ए की ओर से खलील अहमद ने 36 रन देकर 2, आकाशदीप ने 19 रन देकर 2 और आवेश खान ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
Tags:    

Similar News

-->