आइपीएल के 15वें सीजन का 13वां लीग मैच रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रायल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने टास जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पहली पारी में राजस्थान ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं।

राजस्थान की पारी, तीन विकेट गिरे
राजस्थान ने अपना पहला विकेट ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के तौर पर खोया। यशस्वी 4 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर बोल्ड हो गए। देवदत्त पडीक्कल ने 29 गेंदों पर 37 रन की पारी दो छक्के व दो चौकों के दम पर खेला, लेकिन वो हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। कप्तान संजू सैमसन ने सिर्फ 8 रन की पारी खेली और हसरंगा ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया


Tags: