RCB vs PBKS फाइनल: विराट कोहली ने चौका लगाकर शिखर धवन को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने चौका लगाकर शिखर धवन को छोड़ा पीछे
New Delhi.नई दिल्ली। विराट कोहली के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। हालांकि, आरसीबी बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2025 के फाइनल में पहला चौका लगाते ही उन्होंने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट ने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली ने 3.1 ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर अपनी पारी का पहला चौका लगाया। शिखर धवन को पीछे छोड़ा इस चौके की मदद से विराट कोहली ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।