आइपीएल 2022 का 18वां लीग मैच एमसीए स्टेडियम पुणे में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बैंगलोर के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। रोहित और इशान किशन ने बल्लेबाजी की शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 7 रन जबकि रमनदीप सिंह 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

मुंबई की पारी, अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी
कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन की अच्छी साझेदारी की, लेकिन 26 रन के स्कोर पर हर्षल पटेल ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। दूसरे विकेट के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस आउट हुए जिन्हें हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 8 रन बनाए। तीसरे विकेट के रूप में इशान किशन आउट हुए। उन्होंने 26 रन बनाए। उन्हें आकाशादीप ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच करवाया। शानदार फार्म में चल रहे तिलक वर्मा बिना खाता खोले रन आउट हो गए। काइरोन पोलार्ड के रूप में मुंबई ने अपना 5वां विकेट गंवाया। उन्हें हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।





Tags: