राफेल नडाल 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब से एक कदम दूर, नॉर्वे के कैस्पर रूड से मुकाबला जारी

नडाल को पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ वॉकओवर मिला था। ज्वेरेव पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे

Update: 2022-06-05 14:38 GMT


French Open Final Live Rafael Nadal vs Casper Ruud: नडाल को पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ वॉकओवर मिला था। ज्वेरेव पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें व्हील चेयर पर बाहर जाना पड़ा था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हरा दिया था।

राफेल नडाल और कैस्पर रूड

फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल और नॉर्वे के कैस्पर रूड के बीच मुकाबला जारी है। नडाल 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं। वहीं, कैस्पर रूड पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। नडाल ने अब तक 13 फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी 14वीं बार यहां चैंपियन बनने पर है।

नडाल को पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ वॉकओवर मिला था। ज्वेरेव पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें व्हील चेयर पर बाहर जाना पड़ा था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हरा दिया था। रूड किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले नॉर्वे के पहले खिलाड़ी हैं।

राफेल नडाल ने क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था।

नडाल 13 बार जीत चुके हैं फ्रेंच ओपन

नडाल 14वीं बार फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले 13 फाइनल में अब तक कभी भी वो नहीं हारे हैं। नडाल 13 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2005 में इस खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2020 में भी जीते। उन्होंने चार यूएस ओपन, दो ऑस्ट्रेलियन ओपन और दो विम्बलडन ओपन खिताब भी अपने नाम किया है।

नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल दुनिया में नंबर एक हैं। उनके नाम 21 ग्रैंड स्लैम हैं। इस मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। फेडरर 2018 के बाद से एक बार भी चैंपियन नहीं बने हैं। उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। दूसरी ओर, जोकोविच ने पिछले साल विम्बलडन ओपन को अपने नाम किया था।

Tags:    

Similar News