आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर

युवा भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

Update: 2021-12-30 08:26 GMT

युवा भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जबकि कोनेरू हम्पी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर है। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा की बहन वैशाली ने उक्रेन की मारिया एम और रूस की वालेंटिना गुनिना को ब्लिट्ज चैम्पियनशिप के पहले दिन हराया। नौ दौर के बाद कजाखस्तान की बीबीसारा असायुबायेवा आठ अंक लेकर शीर्ष पर है। अब वैशाली का सामना बीबीसारा से ही होगा।


भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी हम्पी और रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक तीसरे स्थान पर है। हम्पी ने नौवें दौर में अलेक्जेंद्रा गोरियाश्किना को हराया और अब उसका सामना कोस्तेनियुक से होगा। रैपिड वर्ग में हम्पी 7.5 अंक लेकर छठे स्थान पर थी। भारत की वंतिका अग्रवाल 32वें और पद्मिनी राउत 57वें स्थान पर हैं। ओपन वर्ग में गत चैम्पियन मैग्नस कालर्सन को पहले दिन हार का सामना करना पड़ा। वह टॉप पर काबिज लेवोन आरोनियन से डेढ अंक पीछे हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगायसी 12वें स्थान पर है जबकि पी हरिकृष्णा 48वें स्थान पर हैं।


Tags:    

Similar News

-->