Sports स्पोर्ट्स: आईपीएल 2025 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए। टीम ने कुल 219 रन 5 विकेट पर बनाए।
पंजाब के लिए नेहल वाधेरा ने 37 गेंदों में 70 रनों की तेज़ पारी खेली, वहीं शशांक सिंह ने नाबाद 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में राजस्थान ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन टीम 209/7 तक ही पहुंच सकी।