भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े नाम मार्की इवेंट में बल्ले से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, जो टीम की हार का एक मुख्य कारण भी बना। हालांकि, टीम अब अपनी अगली चुनौती में वेस्टइंडीज का सामना करेगी जो 12 जुलाई, 2023 से शुरू होने वाली है।
WTC 2023 फाइनल की समाप्ति के बाद, भारतीय टीम के खिलाड़ी वेस्ट इंडीज के खिलाफ श्रृंखला से पहले अपने सामान्य जीवन में वापस आ गए हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में लीग 1 दिग्गज और फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के घरेलू मैदान पार्क डेस प्रिंसेस का दौरा किया था. पीएसजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके लिए एक पोस्ट साझा किया।
Tags: