भारत और श्रीलंका के बीच 3 तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पारी 225 रनों पर सिमट गई. इस मैच में भारत के कई बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया.

फ्लॉप हो रहे पांड्या
टीम इंडिया के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस सीरीज के लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे. हार्दिक का बल्ला लगातार तीसरे मैच में खामोश रहा. इतना ही नहीं हार्दिक गेंद से भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. इस मैच में 19 रन बनाने वाले पांड्या पिछले मैच में तो बिना खाता खोले ही लौट गए थे. जाहिर सी बात है कि पांड्या अभी फॉर्म में नहीं हैं.

लोगों ने जमकर लगाई क्लास
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लगातार फ्लॉप रहने के बाद फैंस उनसे काफी नाराज दिखे हैं. लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स ने तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर करके पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं.

5 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
आज श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत की ओर से 5 नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. टीम इंडिया की ओर से आज संजू सैमसन, नितीश राणा, चेतन सकारिया, के गौतम और राहुल चाहर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. बता दें कि ये 1980 के बाद पहला मौका है जब किसी टीम में एक बार में 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया हो.
Tags: