Sports खेल : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 20 जून को होने वाले पेरिस डायमंड लीग में खेलने उतरेंगे।
नीरज आठ साल बाद इस टूर्नामेंट के पेरिस चरण में उतरेंगे। नीरज लगातार दो टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे हैं और उनकी नजरें इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने की होगी। नीरज ने पिछले साल ओलंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के कारण इसमें हिस्सा नहीं लिया था।
ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चोपड़ा ने इसके एक सप्ताह बाद पोलैंड में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वेबर के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेरिस डायमंड लीग के चार दिन बाद चोपड़ा 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नीरज इसके बाद पांच जुलाई को बंगलूरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक में हिस्सा लेंगे जिसमें वह स्वयं मेजबान भी होंगे।