एशिया कप 2022 के आखिरी लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान और फखर जमां के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को बाबर आजम के रूप में पहला झटका लगा। बाबर आजम 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिजवान और फखर जमां ने पारी को संभाला है। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई। फखर जमां 41 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंद में 78 रन बनाए। खुशदिल ने 15 गेंदों में 35 रन की दमदार पारी खेली। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से एहसान खान ने 2 विकेट झटके।

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया, जबकि आज पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी वो सुपर-4 में पहुंचने वाली अंतिम टीम होगी और उसका मुकाबला रविवार को रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम से होगा। शुक्रवार को पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
Tags: