आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट या ऐप: यहां से आप मैच टिकटों की उपलब्धता और मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CSK vs RR IPL 2025 Ticket Booking: सीएसके का सामना राजस्थान के साथ होगा, दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारी भीड़ आने की संभावना है.
How to Book Tickets for CSK vs RR 2025: एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2025 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ है. सीएसके की तरह राजस्थान भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस आत्मसम्मान की लड़ाई में दोनों ही टीमें जीतना चाहेगी. बेशक दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के कोई चांस नहीं है लेकिन फिर भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच के लिए भारी भीड़ आने की संभावना है. चलिए बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की टिकट आप कहां से और कैसे बुक कर सकते हो.
एमएस धोनी का क्रेज भारत में हर जगह देखा जाता है, ऐसा ही नजारा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी रहने वाला है. पहले भी कई बार देखा गया है कि जब धोनी दिल्ली में खेलते हैं तो फैंस दिल्ली फ्रेंचाइजी से ज्यादा माही को सपोर्ट करने आते हैं. इस बार तो फैंस के और अधिक आने की उम्मीद है क्योंकि दिल्ली में इस बार सीएसके के सामने राजस्थान रॉयल्स है. दोनों ही न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही हैं. वैसे भी एमएस धोनी का ये दिल्ली में आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है, इसलिए फैंस इस मौके को मिस नहीं करना चाहेंगे.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच की टिकट ऑनलाइन आ गई हैं, जो तेजी से खरीदी जा रही है. टिकट की कीमत 1900 से लेकर 10 हजार रुपये तक हैं. आइए जानते हैं टिकट की कीमतों की डिटेल्स और इसे कैसे बुक करें.