नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम को जीत के लिए 359 रनों का टारगेट मिला था, जिसका वह सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई. पुणे टेस्ट में हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी. न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है.

देखा जाए तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी. मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब उसने पुणे टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया.
Tags: