Neeraj Chopra क्लासिक : फाइनल डेट और महंगे टिकट के दाम जारी

फाइनल डेट और महंगे टिकट के दाम जारी

Update: 2025-06-03 16:40 GMT

Bengaluru.बेंगलुरू। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण पिछले महीने स्थगित हुई नीरज चोपड़ा क्लासिक अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता अब पांच जुलाई को बेंगलुरू में होगी। आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।यह पहली बार है जब भारत में अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को होनी थी। ओलंपिक में दो पदक जीत चुके चोपड़ा इस प्रतियोगिता का आयोजन जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से कर रहे हैं और इसे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने मंजूरी दे दी है।श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें दुनिया के सात सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी और चोपड़ा समेत पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।


Tags:    

Similar News