जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) ने प्रतिष्ठित एसजेएफआई पदक महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को देने का फैसला किया। एसजेएफआई ने गुवाहाटी में वार्षिक आम बैठक में यह फैसला किया।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और रजत विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को क्रमश: साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया। टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम को साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया।


Tags: