Hardik Pandya से अलग होने के डेढ़ महीने बाद मुंबई लौटीं नताशा स्टेनकोविक

Update: 2024-09-02 12:58 GMT

Spots स्पॉट्स भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में ही एक-दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों के बीच हुए अलगाव के बाद नताशा सर्बिया वापस लौट गईं थी, लेकिन डेढ़ महीने के बाद एक बार फिर से वो मुंबई वापस लौट आईं हैं। नताशा ने मुंबई लौटने की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटे शेयर करते हुए खुद दी।

मुंबई वापस लौटीं नताशा
नताशा जो जो तस्वीरें और वीडियो शेयर की है उसमें वो कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियों में नताशा काफी खुश दिख रही हैं। नताशा ने फ्लाइट से फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘हैलो मुंबई’। हालांकि नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर नहीं आई। हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा का मुंबई लौटने वाला पोस्ट देखते ही फैंस काफी रोमांचित हो गए और सबके मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिर वो क्यों अचानक से मुंबई वापस लौटीं हैं। हालांकि इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि नताशा शायद फिर से मॉडलिंग की दुनिया में वापसी का रास्ता तलाश कर रही हों। पिछले दिनों नताशा अपनी बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं। वैसे वो मुंबई फिर से मॉडलिंग करने आई हैं या फिर अपने रिश्ते को सुधारने के लिए लौटीं हैं इसके बारे में कुछ साफ नहीं है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा निलामी से पहले कुछ मीडिया
रिपोर्ट्स
के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान बने रह सकते हैं। हार्दिक पांड्या को साल 2024 में इस टीम में शामिल किया गया था और रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी गई थी। उनकी कप्तानी में आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और ये टीम दसवें नंबर पर रही थी। हार्दिक के मुंबई का कप्तान बनने के बाद आईपीएल 2024 के दौरान उन्हें क्रिकेट फैंस के द्वारा हर जगह काफी ट्रोल किया गया था।
Tags:    

Similar News

-->