जिम आउटफिट और काले चश्मे के साथ एमएस धोनी का दिखा कूल अंदाज

Update: 2023-08-02 15:20 GMT
खेल: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। धोनी का फैन दुनिया के हर कोने में मिल जाएगा। फिलहाल, उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वो कूल लुक में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, धोनी काला चश्मा और जिम आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि, धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस अक्सर उत्तावले हुए रहते हैं। और उनकी वायरल हो रही इस तस्वीर पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन फैंस अब भी उन्हें क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग का उदाहरण आईपीएल 2023 (IPL 2023) देखने को मिला। जिस भी मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुकाबले खेले गए हों वहां विपक्षी टीम के फैंस भी धोनी के कायल थे। हाल ही में उनके घुटने की सर्जरी हुई जिसके बाद वो रिहैबिलिटेशन में हैं। इस दौरान उन्हें प्रैक्टिस भी करते देखा गया।
कुछ दिन पहले भी धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज कार चलाते दिख रहे हैं। वहीं कार और बाइक्स के शौकीन धोनी की बाइक्स कलेक्शन देखकर तो वेंकटेश प्रसाद भी हैरान रह गए थे। गौरतलब है कि, धोनी के पास बाइक्स के अलावा कारों का भी जबरदस्त कलेक्शन हैं।
Tags:    

Similar News

-->