18th Season की तैयारी में जुटे MS Dhoni, ऐसे अपने आप को रख रहे फिट

Update: 2024-08-24 13:18 GMT

Spotrs.खेल: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी काफी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। वह अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। MS Dhoni ने अभी से IPL 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। CSK को 5 खिताब जिताने वाले माही 18वें सीजन में फिट रहने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एमएस धोनी बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।

पिछले सीजन नहीं रहा खास प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर एक 6 सेकंड का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। TEAM MS DHON नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी बैडमिंटन खेल रहे हैं। इस दौरान वह बेहतरीन स्‍मैश लगाते हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी। IPL 2024 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 17वें सीजन में धोनी काफी लोअर ऑर्डर में बल्‍लेबाजी करते नजर आए थे।
रुतुराज को सौंपी गई कमान
IPL 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी छोड़ दी थी।
ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी का नया कप्‍तान बनाया गया।
IPL 2024 में एमएस धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 14 मुकाबलों में 53.67 की औसत और 220.55 की स्‍ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे।
इस दौरान उन्‍होंने कोई अर्धशतक नहीं लगाया था। 17वें सीजन में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 37 रन था।
IPL 2024 में CSK ने 14 में से 7 मैच जीते थे। 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
पॉइंट्स टेबल में टीम 5वें स्‍थान पर रही थी।
Tags:    

Similar News

-->