आईसीसी की लेटेस्ट महिला वनडे रैंकिंग में मिताली राज को हुआ फायदा, जानें कितने नंबर पर है बने
ICC Women’s ODI Player Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि के आईसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट महिला वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान मिताली राज को जबर्दस्त फायदा हुआ है।
ICC Women's ODI Player Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि के आईसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट महिला वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान मिताली राज को जबर्दस्त फायदा हुआ है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारकर सेमीफाइनल से बाहर होने के बावजूद मिताली ने महिला वनडे रैंकिंग में शानदार सुधार किया है। वह दो स्थानों की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। मिताली के अब 686 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में बनी हुई हैं और उनके 669 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं।
दक्षिण अफीका की बैटर लौरा वॉलवार्ट (Laura Wolvaardt) वनडे में नंबर वन बैटर बन गई हैं। अन्य टीमों की खिलाड़ियों में बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया एलीस हीली और उनकी हमवतन बेथ मूनी नीचे खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग एक स्थान की सुधार के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की नटाली शिवर दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की बैटर वॉलवार्ट आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में टॉप फॉर्म में चल रही हैं। वह अब तक इस टूर्नामेंट में 433 रन बना चुकी हैं। साथ ही वह अब तक सात पारियों में पांच अर्धशतक जड़ चुकी हैं।
बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल एक स्थान की सुधार के साथ तीसरे नंबर पर आ गई हैं। झूलन टॉप-10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। झूलन के 663 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन पहले और आस्ट्रेलिया की जेसन जोनासन दूसरे नंबर पर कायम हैं।