MI vs SRH IPL 2022 Live : मार्करम के रूप में हैदराबाद को लगा 5 वां झटका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2022 में प्लेआफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हो रहा है।

Update: 2022-05-17 15:52 GMT

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2022 में प्लेआफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के विरुद्ध टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने पहली पारी में 18 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं।

पहली पारी में हैदराबाद का प्रदर्शन, राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक
हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा के साथ प्रियम गर्ग ने किया, लेकिन अभिषेक को डेनियल सैम्स ने 9 रन पर आउट करके इनके बीच बड़ी साझेदारी नहीं होने दी। प्रियम गर्ग ने 26 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली और रमनदीप सिंह की गेंद पर वो कैच आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। निकोलस पूरन ने 38 रन बनाए और वो मेरेदिथ की गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली और रमनदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। मार्करम को भी रमनदीप सिंह ने 2 रन पर कैच आउट करवा दिया


Tags:    

Similar News