MI vs KKR Live IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस ने दिया 156 रनों का टारगेट

IPL 2021 के 34वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अबू धाबी में खेल रही है।

Update: 2021-09-23 16:05 GMT

नई दिल्ली,  MI vs KKR Live IPL 2021 34th match: IPL 2021 के 34वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अबू धाबी में खेल रही है। इस मैच में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं केकेआर के खिलाफ मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। कोलकाता को 156 रनों का लक्ष्य दिया।

मुंबई की बल्लेबाजी, डिकाक का अर्धशतक
रोहित शर्मा और क्विंटन डिकाक ने मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा को 33 रन पर आउट करके सुनील नरेन ने मुंबई को पहला झटका दिया। सूर्यकुमार यादव इस मैच में फेल रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। डिकाक 55 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। ईशान किशन को लाकी फर्ग्यूसन को 14 रन पर आउट किया। कीरोन पोलार्ड 21 रन बनाकर रन आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 12 रन बनाकर आउट हुए। सौरव तिवारी 5 और एडम मिलने 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई की टीम में एक बदलाव-
केकेआर के खिलाफ इस मैच के लिए मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पिछले मैच में इंजरी की वजह से नहीं खेल पाने वाले टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई तो वहीं अनमोल प्रीत सिंह को अपना स्थान गंवाना पड़ा। केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया और वो सेम प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी है।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकाक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सौरव तिवारी, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

केकेआर की प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतिश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लाकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।


Tags:    

Similar News