MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीती IPL ट्रॉफी, दिल्ली कैपिटल्स को हराया

रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी

Update: 2020-11-10 17:34 GMT

MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीती IPL ट्रॉफी, दिल्ली कैपिटल्स को हराया 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs DC, IPL 2020 Final Live Score: रोमांच से भरपूर मुकाबलों के 52 दिन पूरे होने के बाद अब मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली को खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हराते हुए मुंबई ने यह मुकाम हासिल किया। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

मुंबई पांचवीं बार चैंपियन

दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली को हराते हुए मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार टूर्नामेंट अपने नाम किया। टॉस जीतकर दिल्ली ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 156/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैदान मारा।

Tags:    

Similar News

-->