MI vs DC Match LIVE : दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 46वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।

Update: 2021-10-02 09:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    IPL 2021 MI vs DC Match Live: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 46वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनी है।इस मैच के लिए दिल्ली की टीम ने एक बदलाव किया है। ललित यादव के स्थान पर कप्तान रिषभ पंत ने पृथ्वी शा को टीम में चुना है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी एक बदलाव किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को टीम में चुना है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, स्टीव स्मिथ, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, एनरिक नोर्खिया और आवेश खान।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।




Tags:    

Similar News

-->