MI vs DC IPL 2022 Live: दिल्ली को लगा तीसरा झटका , रिषभ पंत हुए आउट

आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है

Update: 2022-03-27 12:46 GMT

आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ईशान किशन के नाबाद 81 रन के दम पर 177 रन बनाए। अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए 178 रन बनाने हैं। दिल्ली की टीम ने खबर लिखे जाने तक 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं।

दिल्ली का पारी, तीन विकेट गंवाए
दिल्ली के लिए खतरनाक अंदाज में बल्लेबाज कर रहे टिम साइफर्ट को मुरुगन अश्विन ने 21 रन पर बोल्ड कर दिया तो वहीं अश्विन ने अपने इसी ओवर में मनदीप सिंह को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कप्तान रिषभ पंत को मिल्स ने एक रन पर कैच आउट करवा दिया।


Tags:    

Similar News