आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 10.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।

मुंबई की पारी, रोहित शर्मा आउट हुए
कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा को 41 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। दिल्ली को दूसरी सफलता भी कुलदीप यादव ने अनमोलप्रीत सिंह को आउट करके दिलाई। अनमोल ने सिर्फ 8 रन की पारी खेली।


Tags: