बारिश से मैच बिखरा, फैंस ने BCCI के फैसले पर जताई नाराजगी
फैंस ने BCCI के फैसले पर जताई नाराजगी
New Delhi.नई दिल्ली.आईपीएल-2022 के दूसरे क्वालीफायर में रविवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. इस मैच में सबकुछ ठीक चल रहा था और टॉस के बाद मैच शुरू होने वाला था, लेकिन तभी इंद्र देवता मेहरबान हो गए और फिर मैच तय समय पर शुरू नहीं हो सका. फैंस इस बात से काफी दुखी हैं और इसी वजह से बीसीसीआई की जमकर आलोचना हो रही है. मैच का टॉस हो चुका था. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी थीं. मुंबई के बल्लेबाज मैदान पर आने के लिए तैयार थे. वहीं पंजाब की टीम भी तैयार थी. तभी बारिश हो गई. ऐसा तब हुआ जब बारिश की कोई संभावना नहीं थी और मौसम साफ बताया जा रहा था. आखिरी वक्त में इंद्र देवता ने खलल डाल दिया.