Spotrs.खेल: मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को चौथा पदक दिलाया। उन्होंने P1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी में रजत पदक जीता। मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक में देश के लिए सोना जीता था। वह 2.5 अंक के अंतर से पैरालंपिक में दूसरा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। दक्षिण कोरिया के जो जोंगडू ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। चीन के यांग चाओ के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया।
मनीष नरवाल ने रजत पदक जीतने से पहले दक्षिण कोरिया के जो जोंगडू को कड़ी टक्कर दी। 22 साल के मनीष नरवाल काफी समय तक आगे चल रहे थे, लेकिन लगातार खराब स्कोर के कारण वह पिछड़ गए और अनुभवी दक्षिण कोरियाई निशानेबाज जो जोंगडू ने सामने बढ़त हासिल कर ली। भारतीय पिस्टल निशानेबाज शिवा नरवाल के बड़े भाई नरवाल ने 234.9 का स्कोर किया, जबकि जोंगडू ने 237.4 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन के यांग चाओ ने 214.3 का स्कोर किया और कांस्य पदक जीता।
Tags: