1436 किमी पैदल चलकर मिलने पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का फैन, माही ने अपने फॉर्म हाउस पर ही ठहराया ...और फिर ये हुआ

Update: 2021-11-20 08:38 GMT

 नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर उनके संन्यास का जरा भी असर नहीं पड़ा है। धोनी का एक फैन करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने रांची पहुंच गया। अजय गिल नाम के इस शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए तीन महीने में दूसरी बार ऐसा किया। पिछली बार जब अज गिल रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं। पिछली बार यह दूरी 16 दिन में तय करने वाले अजय ने इस बार 18 दिन में यह दूरी तय की लेकिन उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्हें माही से मिलने का मौका भी मिला।

माही ना सिर्फ अपने इस फैन से मिले, उसे वापस लौटने की फ्लाइट की टिकट दिया, ऑटोग्राफ दिया, साथ में सेल्फी क्लिक कराई और अपने फार्म हाउस पर उसके रुकने की व्यवस्था भी करवाई। धोनी ने अपने फैन के लिए जो व्यवस्थाएं की उसकी खूब तारीफ हो रही है। समस्तीपुर लाइव डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 18 साल के अजय ने धोनी से मिलने के बाद कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया।
इस नौजवान ने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि जब तक धोनी अपना आशीर्वाद नहीं देंगे, वह क्रिकेट नहीं खेलेगा। अजय ने बताया कि 15 अगस्त 2020 को जब धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला सुनाया था, तब से उसने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। अजय ने कहा कि अब उसका सपना है कि वह टीम इंडिया में जगह बनाए। अजय हरियाणा का रहने वाला है और वह हरियाणा से झारखंड तक पैदल चलकर गया था।

Tags:    

Similar News