महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से, इस खिलाड़ी पर करना होगा भरोसा
चेन्नई को लगातार प्लेऑफ में खेलने का अनुभव है. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली टीम 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2021 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने-सामने रहेंगे. दोनों टीमें अंक तालिका में टॉप-2 में रही थी. लीग स्टेज में दिल्ली ने दोनों मुकाबलों में चेन्नई को हराया था लेकिन प्लेऑफ में मामला अलग होगा. चेन्नई को लगातार प्लेऑफ में खेलने का अनुभव है. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली टीम 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है. साथ ही उसने आठ बार फाइनल खेला हुआ है. इसके उलट दिल्ली पिछले तीन सीजन से ही लगातार अच्छा कर रही है और प्लेऑफ में पहुंच रही है. शुरुआती सीजन्स के बाद से तो टीम का खेल बिगड़ा हुआ था. साथ ही इस बार टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही जो पहली बार कप्तानी कर रहे हैं. इस लिहाज से प्लेऑफ में पूरा खेल दबाव को झेलने का रहेगा.