कोलकाता पर जीत के साथ लखनऊ टॉप पर, चहल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे

आईपीएल 2022 में शनिवार को दो मैच खेले गए और इन मैचों के नतीजे के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुए हैं।

Update: 2022-05-08 07:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2022 में शनिवार को दो मैच खेले गए और इन मैचों के नतीजे के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान ने भी पंजाब को हराया है और यह टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दिन के पहले मैच में चहल ने तीन विकेट चटकाए और पर्पल कैप की रेस में वो सबसे आगे हैं। उनके नाम 22 विकेट हैं। ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान के जोस बटलर सबसे आगे निकल गए हैं। हार के बाद कोलकाता और पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है और कौन से खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप के लिए दावा पेश कर रहे हैं...

इस साल पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाली दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। वहीं, इस टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
अंक तालिका की स्थिति
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स के 16 अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान ने पंजाब को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। राजस्थान के पास 14 अंक हैं। 16 अंकों के साथ गुजरात की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। बैंगलोर चौथे और दिल्ली पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ छठे और पंजाब सातवें स्थान पर है। कोलकाता के पास आठ अंक हैं और यह टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। अब कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है।
चेन्नई की टीम छह अंकों के साथ नौवें और मुंबई चार अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई के पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हैं।
टीम मैच खेले जीत हार अंक रन रेट
लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 8 3 16 0.703
गुजरात टाइटंस 11 8 3 16 0.120
राजस्थान रॉयल्स 11 7 4 14 0.326
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 6 5 12 -0.444
दिल्ली कैपिटल्स 10 5 5 10 0.641
सनराइजर्स हैदराबाद 10 5 5 10 0.325
पंजाब किंग्स 11 5 6 10 -0.231
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 7 8 -0.304
चेन्नई सुपर किंग्स 10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस 10 2 8 4 -0.725
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 मैच में 618 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं।
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 11 618 61.80 152.21 116
लोकेश राहुल 11 451 50.11 145.01 103*
शिखर धवन 11 381 42.33 122.11 88*
डेविड वॉर्नर 8 356 59.33 156.82 92*
क्विंटन डिकॉक 11 344 31.27 138.70 80
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं। चहल के नाम 22 विकेट हैं।
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 11 22 14.50 7.25
कुलदीप यादव 10 18 17.16 8.42
कगिसो रबाडा 10 18 17.94 8.72
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
वनिंदु हसरंगा 11 16 19.00 8.21
Tags:    

Similar News