संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रायल्स का सामना आइपीएल 2022 के 20वें मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हो रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए और अब लखनऊ को जीत के लिए 166 रन की जरूरत है। खबर लिखे जाने तक लखनऊ ने 4 ओवर में 3 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।

लखनऊ की पारी, राहुल और गौतम गोल्डन डक पर हुए आउट

लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरी पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद बोल्ट ने कप्तान केएल राहुल को बोल्ड कर दिया तो दूसरी गेंद पर ही कृष्णप्पा गौतम को शून्य पर ही पगबाधा आउट कर दिया। राहुल और गौतम दोनों ही गोल्डन डक का शिकार हुए। जेसन होल्डर को प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 रन पर अश्विन के हाथों कैच आउट करवा दिया।


Tags: