इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। पंजाब के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 154 रन बनाने हैं। दूसरी पारी में पंजाब किंग्स ने खबर लिखे जाने तक 5 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं।

पंजाब की पारी, मयंक ने बनाए 25 रन
कप्तान मयंक अग्रवाल ने 25 रन बनाए और चमीरा की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए।


Tags: