इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई से मिले 193 रनों के लक्ष्य का काेलकाता इस समय पीछा कर रहा है और क्रीज पर शुभमन गिल और सुनील नरेन की जोड़ी मौजूद है। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 100 के करीब रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 50 रन बनाकर आउट हुए।

11वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा और टीम को कुछ राहत दी।
10:23 PM: कोलकाता की पारी के आधी ओवर हो चुके हैं और यहां टीम ने बिना किसी नुकसान के 88 रन बना लिए हैं। गिल और वेंकटेश ने मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी है। इस समय वेंकटेश 50 और गिल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:15 PM: कोलकाता की पारी का आठवां ओवर डालने आए रविंद्र जडेजा ने पहली पांच गेंदों पर 3 रन दिए लेकिन लास्ट बॉल पर छक्का खा गए। इसके साथ इस ओवर में 9 रन आए और अब टीम का स्कोर 68 हो गया है।


Tags: