टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तीसरा और आखिरी टी-20 मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खबर लिए जाने तक टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे। सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद।



Full View



टीम इंडिया की बल्लेबाजी
ईशान किशन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। टीम इंडिया को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। जेसन होल्डर ने गायकवाड़ को 4 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा। हेडन वाल्श (जूनियर) ने उन्हें 25 रन पर आउट किया। 10 वें ओवर में टीम को तीसरा झटका रस्टन चेज ने दिया। ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के तौर पर चौथे झटका लगा। वह 7 रन बनाकर डोमिनिक ड्रेक्स की गेंद पर आउट हुए।


Tags: