भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड का इस समय स्कोर 4 विकेट के नुकसान के 100 रन से ज्यादा है। इस समय क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशम मौजूद हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने टीम इंडिया की तरफ से अपना टी-20 डेब्यू किया है। 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर आर अश्विन ने कीवी टीम को चौथा झटका दे दिया है। उन्होंने टिम सीफर्ट को 13 रन पर आउट किया।


Tags: