महान क्रिकेटर वीनू मांकड के बेटे राहुल मांकड का निधन

आर अश्विन ने जब आईपीएल 2018 में जोस बटलर को गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया था तो इसे मांकडिंग के रूप में जाना गया।

Update: 2022-03-30 11:29 GMT

आर अश्विन ने जब आईपीएल 2018 में जोस बटलर को गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया था तो इसे मांकडिंग के रूप में जाना गया। क्रिकेट में ये पुराना नियम था कि अगर कोई गेंदबाज के स्टांस लेने से पहले अगर क्रीज छोड़ता है तो उसे आउट दिया जाता है। इसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड ने शुरू किया था, जिन्होंने कई बल्लेबाजों को इस तरह शिकार बनाया था। इसी वजह से इसे मांकडिंग के रूप में जाना गया। हालांकि, अब उनका नाम इसलिए चर्चा में है, क्योंकि उनके बेटे राहुल मांकड का निधन हो गया है।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर वीनू मांकड के तीन में से दो बेटों का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि राहुल मांकड इकलौते जीवित पुत्र उनके थे, लेकिन उनका निधन मंगलवार 29 मार्च 2022 को हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल मांकड किसी छोटी सी बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन इस बीमारी ने उनकी जान ले ली। वे 66 वर्ष के थे। राहुल मांकड ने काफी समय तक मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट खेली है।
मुंबई के पूर्व क्रिकेटर को मार्च की शुरुआत से ही दिल से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। डॉक्टरों को उनके दिल में स्टेंट लगाना पड़ा था। मांकड़ ने मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला और कई बार मुंबई की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी विजेता रहे हैं। उनके दोनों भाई अशोक और अतुल भी क्रिकेटर थे। अशोक ने मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा भारत के लिए 22 टेस्ट खेले। अतुल ने तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।


Tags:    

Similar News