दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स की तारीफ में कही ये बात

आइपीएल 2020 में अंक तालिका में सबसे ऊपर मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। इसके बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स की काफी तारीफ की।

Update: 2020-10-26 11:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  आइपीएल 2020 में अंक तालिका में सबसे ऊपर मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। इसके बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टोक्स ने रन चेज को आसान बना दिया। राजस्थान ने 196 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। स्टोक्स ने इस मैच में शतक लगाया और इसे अपने बीमार पिता को समर्पित कर दिया।

मुंबई के खिलाफ पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछे करते हुए स्टोक्स को संजू सैमसन का अच्छा साथ मिली। दोनों के बीच 152 रनों की अटूट साझेदारी हुई। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई 14 अंकों के साथ टॉप पर है। तेंदुलकर ने कहा कि स्टोक्स के शतक ने मुंबई के खिलाफ रन चेज को आसान बना दिया। 

Tags:    

Similar News

-->