जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  टीम इंडिया  के कप्तान विराट कोहली  आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल फहत करने की तैयारियां कर रहे हैं. गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून 2021 से इंग्लैंड  के साउथैम्पटन  में ये मुकाबला खेला जाएगा.

फैन ने मांगी विराट की बचपन की तस्वीर
विराट कोहली  फिलहाल मुंबई  के होटल रूम में क्वारंटीन हैं. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के लिए वक्त निकाला. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं क्वारंटीन में हूं, मुझसे सवाल पूछें. इस दौरान एक शख्स ने भारतीय कप्तान की बचपन की तस्वीर मांग ली
विराट ने पूरी की डिमांड
विराट कोहली  ने अपने फैन की प्यारी से डिमांड पूरी की. उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं. ये फोटो पहले कभी पब्लिक के सामने नहीं आई है. इसे देकर टीम इंडिया  के कप्तान को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है.
बचपन के दोस्त ने शेयर की थी फोटोज
गौरतलब है कि विराट कोहली  के स्कूल फ्रेंड शलज सोंढी  ने कुछ दिनों पहले भारतीय कप्तान की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की थी. शलज कभी कोहली के साथ क्रिकेट खेला करते थे. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं




 





Tags: