जानिए आईपीएल 2022 का गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच किस समय शुरू होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शनिवार 2 अप्रैल को डबल हेडर के दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
जानिए आईपीएल 2022 का गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच किस समय शुरू होगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शनिवार 2 अप्रैल को डबल हेडर के दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में अपनी जीत की लय बरकरार रखना पसंद करेंगी। ये मैच शाम को साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। दिल्ली की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराया था, जबकि गुजरात की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। ऐसे में दिल्ली और गुजरात के बीच दो अंकों की लड़ाई दिलचस्प होने की उम्मीद है और अगर आप रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स के फैन हैं तो आप इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं, इसके बारे में जान लीजिए।