अंडा बॉडी के लिए कितना जरूरी है, जानिए

अंडा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते वो भी अंडा खाना पसंद करते हैं

Update: 2021-04-08 09:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   अंडा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते वो भी अंडा खाना पसंद करते हैं। पोषक तत्वों का खजाना है अंडा, इसीलिए इसे सुपरफूड की कैटिगरी में रखा जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी 5, विटामिन बी 12, विटामिन बी 2, फोस्फोरस, सेलेनियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए ज्यादातर लोगों का मानना है कि अंडे का सेवन सिर्फ सर्दी में ही ठीक रहता है। अंडे का सेवन गर्मी में करें या नहीं करें लोगों में इस बात को जानने की दुविधा रहती है। आप भी अगर गर्मी में अंडे का सेवन नहीं करते तो जानिए क्या सचमुच गर्मी में अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए?

अध्ययन में हुआ खुलासा:
कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि गर्मी हो या सर्दी अंडा 12 महीने बॉडी के लिए जरूरी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरूरी है। गर्मी के दिनों में अंडा नहीं खाना चाहिए यह बात पूरी तरह से लोगों के मन का वहन है है और इसे साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक तथ्य मौजूद नहीं है।
हर तरह की डाइट की अपनी अलग तासीर होती है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिनकी तासीर गर्म तो कुछ की ठंडी होती है। सर्दी में गर्म तासीर की चीज़ों का अधिक सेवन बॉडी को गर्म रखता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इन चीज़ों का सेवन गर्मी में नहीं करना चाहिए। गर्मी में गर्म तासीर की चीज़ों से परहेज़ नहीं करें बल्कि उनकी मात्रा सीमित करें।

विशेषज्ञों की सलाह:
डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट्स की भी यही सलाह रहती है कि अगर आप सीमित मात्रा में अंडा खाते हैं तो आप गर्मी के मौसम में भी अंडा खा सकते हैं।
अंडा बॉडी के लिए कितना जरूरी है?
अंडे में विटामिन ए और विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है जो आंखों की सेहत के साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें कैल्शियम, जिंक और आयरन भी होता है, ये सारी चीजें शरीर को ऊर्जा देने का काम करती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में पूरी तरह से अंडा से परहेज नहीं करें।

गर्मी में कितने अंडे खाना पर्याप्त है:
गर्मी के दिनों में आप अपने बॉडी मास्क इंडेक्स के मुताबिक रोजाना 1 से 2 अंडों का सेवन कर सकते हैं। इससे ज्यादा अंडे का सेवन आपकी बॉडी में गर्मी पैदा कर सकता है।
वेट कंट्रोल करता है अंडा:
अंडा वज़न को भी कंट्रोल रखता है। अगर आप सुबह नाश्ते में अंडा खा लें तो लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा जिससे आप ओवर इटिंग नहीं करेंगे और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।


Tags:    

Similar News