MS Dhoni : क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद कैसे करोड़ों की कमाई करते हैं धोनी जानिए

Update: 2024-07-07 10:31 GMT
MS Dhoni म स धोनी : भारतीय टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले पूर्व कैप्टन धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 43 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था, जिन्होंने बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा था।
बचपन में स्कूल में माही को फूटबॉल खेल से काफी रुचि थी, लेकिन गोलकीपिंग करने की उनकी अदा ने कोच को काफी इंप्रेस किया और उनके कहने पर धोनी ने अपना मन बदला और क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना शुरू किया। बस फिर क्या होना था,
दिल में आग और दिमाग में बर्फ लिए धोनी की शख्सियत ने क्रिकेट में लोगों का दिल जीत लिया। चीते-सी फुर्ती से विकेटकीपिंग करने की उनकी अदा ने देखने वालों पर जादू कर दिया।क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी (MS Dhoni Birthday) की दीवानगी कम नहीं हुई। कमाई के मामले में एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में की जाती है। वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं।
पिछले आईपीएल सीजन में माही ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 161 रन बनाए। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कैसे धोनी क्रिकेट के अलावा करोड़ों रुपये कमाते हैं।दरअसल, एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं, आईपीएल में सीएसके टीम की तरफ से खेलने की भी करोड़ों फीस लेते हैं। साल 2024 तक, धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये (127 मिलियन डॉलर है)।
अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सं संन्यास लेने के बावजूद, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनके संन्यास के बावजूद, धोनी का ब्रांड हर साल बढ़ रहा है, जिसका कारण है वह अलग-अलग फ्रेंचाइजी जैसे चेन्नई स्थित फुटबॉल क्लब चेन्नईयिन एफसी, रांची स्थित हॉकी क्लब रांची रेज सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम माही रेसिंग टीम इंडिया के सह-मालिक हैं।
Tags:    

Similar News

-->