जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  IPL 2020 KKR vs RR Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 54वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब से कुछ देर में दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। आइपीएल 2020 के प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मैच को जीतने वाली टीम आइपीएल के 13वें सीजन के प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी, लेकिन मुकाबला हारने वाली टीम का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के खाते में 12-12 अंक हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कम से कम 14 अंक चाहिए। ऐसे में राजस्थान और कोलकाता दोनों ही टीमों पर दबाव होगा।

IPL 2020 में एक बार दोनों टीमों का आमना-सामना हो चुका है। उस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 37 रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के पास न सिर्फ बदला लेने का मौका है, बल्कि प्लेऑफ की रेस में बने रहने का भी मौका है। 

KKR vs RR Head to Head

IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स 22 बार भिड़ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच इस लीग में अच्छी खासी लड़ाई रहती है। कोलकाता ने 11 बार राजस्थान को रौंदा है, जबकि 10 बार राजस्थान ने कोलकाता को हराया है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। पिछले 6 मैचों की बात करें तो कोलकाता ने 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच राजस्थान की टीम जीत पाई है। 

टीम :-

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्ग्युसन और वरुण चक्रवर्ती 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन और कार्तिक त्यागी।

Tags: