जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 अपनेआखिरी पड़ाव पर है। शुक्रवार को खेले गए 45वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराया। केएल राहुल ने पंजाब की तरफ से कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 67 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप भी कब्जा कर लिया। कल के मैच में ऑरेंज कैप में दावेदारों में चौथे नंबर पर थे। केकेआर के खिलाफ शानदार पारी का उन्हें इनाम मिला और उन्होंने शिखर धवन से ऑरेंज कैप छीन ली। केएल राहुल ने 11 मैचों में 489 रन बना लिए हैं।

शिखर धवन के नाम 454 रन है और वो ऑरेंज कैप की दावेदारों में दूसरे स्थान पर हैं। धवन के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। संजू सैमसन ने 452 रन बनाए है। सीएसके के फाफ डुप्लेसी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। फाफ ने 435 रन बनाए हैं। पांचवे नंबर पर सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ हैं। उन्होंने 407 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की टॉप 5 की लिस्ट में 4 भारतीय हैं।
ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल बल्लेबाज
खिलाड़ी टीम मैच रन औसत 100/50
केएल राहुल पंजाब किंग्स 11 489 54.33 0/5
शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स 11 454 45.40 1/3
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 11 452 50.22 1/2
फाफ डु प्लेसी चेन्नई सुपर किंग्स 11 435 48.33 0/4
ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके 11 407 40.70 0/3
पर्पल कैप की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हर्षल पटेल अभी भी 26 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं।हर्षल के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान हैं, जिनके खाते में 18 विकेट हैं। जसप्रीत बुमराह 16 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं। उन्होंने कल केकेआर के खिलाफ तीन विकेट लिए। पंजाब के मोहम्मद शमी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उनके नाम 15 विकेट हैं। पर्पल कैप में टॉप 5 में पांचों भारतीय हैं।
पर्पल कैप की दौड़ में शामिल गेंदबाज
खिलाड़ी टीम मैच विकेट बेस्ट बॉलिंग फिगर इकॉनमी रेट
हर्षल पटेल आरसीबी 11 26 5/27 8.57
आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स 11 18 3/13 7.31
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस 11 16 3/36 7.62
अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स 10 16 5/32 7.71
मोहम्मद शमी पंजाब किंग्स 12 15 3/21 7.47
Tags: