जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 24वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें अब से कुछ देर बाद मैदान पर होगी। दोपहर साढे तीन बजे अबु धाबी में पंजाब की टीम कोलकाता के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

आज के इस मुकाबले में दोनों ही टीम एक एक बदलाव के साथ उतरी है। पंजाब के प्लेइंग इलेवन में चोटिल शेल्डन कॉटरेल की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है। कोलकाता की टीम ने युवा शिवम मावी के स्थान पर अंतिम ग्यारह में प्रसिद्ध कृष्णा का मौका दिया है। 

पंजाब का प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मनदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मुजीब उर रहमान 

कोलकाता का प्लेइंग इलेवन

राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान, विकेटकीपर), सुनील नरेन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती


‌


Tags: