जनता से रिश्ता वेबडेस्क| KKR vs CSK Live IPL Score: नितीश राणा (87 रन, 61 गेंदें 10 चौके और चार छक्के) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2020 के 49वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, चेन्नई की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने चार ओवर्स में 34 रन देकर दो विकेट झटके।

चेन्नई की तरफ से गायकवाड़ ने 72 रन, अंबाती रायडू ने 38, शेन वॉटसन ने 14, धोनी ने 1 रन बनाया. वहीं सैम करन ने नाबाद 13 और रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की तूफानी पारी खेली.

Tags: